सांप के डसने युवक की हुई मौत,, दो बच्चों के सिर से हमेशा को उठा पिता का साया
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बदायूँ / वजीरगंज – ग्राम मुडिया 87 निवासी मनोज पुत्र धर्मपाल, जाति जाटव की सर्प के काटने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक मनोज अपने पीछे 2 मासूम बच्चे छोड़ गया है। बच्चों की उम्र *3 और 4 साल* है। घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य चला जाने से परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। मृतक की पत्नी और बुजुर्ग माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
प्रशासन से मदद की गुहार
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। ग्रामीणों और परिजनों ने जिला प्रशासन व सरकार से मांग की है। पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और मुआवजा दिया जाए। साथ ही दोनों बच्चों की शिक्षा और पालन-पोषण के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, ताकि मासूमों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
गांव के लोगों ने कहा कि सरकार को ऐसे पीड़ित परिवारों की तुरंत मदद करनी चाहिए।


