बिसौली
Trending
बीते दिनों आंधी में उखड़े पेड़ों को अवैध रूप से किया गया था एकत्र वन विभाग ने मारा छापा
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली- सोमवार को नगर में सामाजिक वानिकी विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर बिसौली स्थित एक लकड़ी फड़ पर छापेमारी कर अवैध रूप से संग्रहित पापड़ी और जामुन की लकड़ी बरामद की है। जांच में सामने आया कि लकड़ी इस्लामनगर-बिसौली मार्ग पर बारिश और आंधी में गिरे और उखड़े पेड़ों से लाई गई थी। विभाग ने लकड़ी को कब्जे में लेकर सुरक्षित रख लिया है।वन विभाग ने फड़ संचालक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर संबंधित वन कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच उप प्रभागीय वनाधिकारी सहसवान को सौंपी गई है। विभाग का कहना है कि वन संपदा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

