बरेली
Trending
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर अधिराज कान्हा व प्रीति सिंह बनी यशोदा
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

बरेली – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर स्थानीय कर्मचारी नगर में आदर्श शिक्षिका प्रीति सिंह यशोदा व उनके नौ वर्षीय नन्हें मुन्ने अधिराज ने नटखट कृष्ण कन्हैया का सजीव अभिनय कर भक्तजनों मन मोह लिया ।
इस अवसर शहर की नामचीन कालौनी ग्रीन पार्क में एक प्रतिष्ठित परिवार में जन्मे नन्हें मुन्ने युवान सिंह व साँनवी सिंह ने राधा – कृष्ण का सटीक अभिनय किया ।
कृष्ण का रोल बखूबी निभाने वाले अधिराज कक्षा तीन का मेधावी छात्र है व अधिराज की माता प्रीति सिंह एक आदर्श अध्यापिका हैं ।
राधा कृष्ण का सटीक अभिनय करने वाले युवान सिंह व राधा की दादी मां शांति सिंह राजनैतिक क्षेत्र में सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महिला राष्ट्रीय महासचिव के जिम्मेदार पद पर आसीन हैं और जनहित में सदैव तत्पर रहती हैं ।



