बिसौली
Trending

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया गया सम्मान

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

बिसौली- सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया में पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

युवा शिक्षक नितिन मिश्रा ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, दर्शन व शिक्षा के क्षेत्र में उनके अविस्मरणीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी शिक्षकों के लिए प्रेरणा हैं और शिक्षा का मुख्य उद्देश्य चरित्र निर्माण होना चाहिए।

इस अवसर पर प्रबंधक अमित पाठक ने सभी शिक्षकों को पेंट शर्ट उपहार में देकर सम्मानित किया तथा विद्यालय के प्रति उनकी कर्मठता व समर्पण की सराहना की।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा, समाजसेवी सुभाष चौधरी,नीरज शर्मा, विपलव भारती, डॉ. प्रमोद मिश्रा, प्रवीण मिश्रा,विपुल सिंह, अनमोल उपाध्याय,प्रसूनिका शर्मा,नेहा शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम का संचालन रामौतार मौर्य ने किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!