रानेट चौराहे के पास एक होटल में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़ पुलिस-प्रशासन की बड़ी छापेमारी, कई युवक-युवतियां हिरासत में
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली -रविवार को रानेट चौराहे पर स्थित एक होटल में पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल से कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिए गया है। पुलिस टीम हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि उक्त होटल में कई महीनों से देह व्यापार संचालित होने की शिकायतें स्थानीय ग्रामीणों द्वारा की जा रही थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार पुलिस से शिकायत की गई होटल में चल रही कथित गतिविधियों से अवगत कराया था। ग्रामीणों के मुताबिक लगातार शिकायतों के बाद आला अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने होटल पर पहुंचकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है। हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ के साथ कथित गतिविधियों से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में किस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थीं और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रानेट चौराहे पर लंबे समय से खराब माहौल की शिकायत कर रहे स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि कार्रवाई से क्षेत्र का माहौल बेहतर होने की उम्मीद जगी है।


