बिसौली

आसफपुर ग्राम विकास अधिकारी को एंटी करप्शन टीम ने 5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किय़ा गिरफ्तार

बिसौली- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचारियों पर अभियान चलाकर भरसक प्रयासरत है लेकिन सरकार के विभिन्न विभागीय दफ्तरों में बैठे भ्रष्टाचारी कर्मचारी अधिकारी एवं कर्मी मौजूदा सरकार की छवि धूमिल करने व सरकार के मंसूबों पर पानी फेरने का कार्य कर रहे हैं ऐसा ही एक मामला सामने आया है जनपद बदायूं बिसौली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड आसफपुर में तैनात गौरव कुमार सिंह पुत्र श्रीपाल निवासी काजी टोला थाना इस्लामनगर को एंटी करप्शन टीम ने ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हम आपको बता दें कि गुरुवार को बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी सुरेश चंद्र पूर्व फौजी पुत्र स्वर्गीय रामलाल ने गांव पिपरिया में राशन कोटे की दुकान के प्रस्ताव फाइल को आगे बढ़ाने को आसफपुर ग्राम विकास अधिकारी गौरव सिंह के पास पहुंचे जहां ₹40000 में सौदा हुआ था लगभग ₹35000 पूर्व फौजी दे चुका था बाकी के ₹5000 देते समय एंटी करप्शन टीम मिली शिकायत के अनुसार मौके पर पहुंच कर ब्लॉक परिसर ग्राम विकास अधिकारी को 5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार बिसौली कोतवाली लाया गया जहां भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!