भू माफिया से परेशान माँ बेटे ने मंत्री आवास के पास खाया सल्फास।
लखनऊ में पर्यटन मंत्री के आवास के पास बुधवार दिन में 11:30 बजे मां बेटे ने सल्फास खा लिया दोनों सड़क पर गिर गए हालत बिगड़ी तो पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन माँ की हालत लगातार बिगड़ने के कारण उन्हें केजीएमयू में रेफर कर दिया गया बताया जाता है की मां का नाम मुनेश सिंह 56 साल की है और बेटे का नाम बलजीत सिंह जो 3 8 साल के हैं।मथुरा के बरसाना के रहने वाले हैं दोनों के पास एक बैग मिला है जिसमें सल्फास के दो पैकेट एक मोबाइल फोन है बेटे की जेब से एक एप्लीकेशन भी मिली है जिसमें लिखा है कि भू माफिया ने 43 लख रुपए लेकर प्लांट नहीं दिया और मकान से भी निकाल दिया साथ ही धमकी दी गई कि हमारा कुछ नहीं कर पाओगे क्योंकि हम मंत्री हैं चौधरी के बिजनेस पार्टनर है । वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि मां बेटे सीएम आवास की तरफ जा रहे थे लेकिन पुलिस सुरक्षा को देखते हुए पहले ही जहर खा लिया पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से घटना का कोई कनेक्शन नहीं है





