ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों ने मुख्य मंत्री व मुख्य सचिव को स्थानीय खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
आसफपुर ( बदायूं ) – ग्राम विकास स्तर पर कार्यरत क्षेत्रीय ग्राम सचिवों से विभागीय कार्यों के अलावा बगैर संसाधनों के अन्य विभाग के कार्यों , अव्यवहारिक ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर सभी सचिवों ने उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री व मुख्य सचिव के नाम सामूहिक रूप से एक ज्ञापन स्थानीय खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला को सौंपा है ।
सचिवों द्वारा दिए गए ज्ञापन में सचिवों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश सरकार उनसे अपने विभागीय कार्यों के साथ अन्य विभागों की जिम्मेदारी व ऑनलाइन उपस्थिति लागू करना अव्यवहारिक है ।
सचिवों का कहना कि ग्रामीण अंचल में कार्य करने हेतु सरकार ने ना ही कोई आने जाने के लिए कोई संसाधन जुटाए हैं जिसके चले सचिवों को ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचने में खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
इस समस्या को लेकर सभी सचिवों ने मौजूदा सरकार द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति लागू करने का पुरजोर विरोध किया ।
इस मामले को लेकर सचिवों ने आवश्यक सूचना प्रमुख सचिव पंचायतीराज उत्तर प्रदेश शासन , प्रमुख सचिव ग्राम विकास विभाग ,आयुक्त ग्राम विकास , निदेशक पंचायतीराज व प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को भेजी है ।
इस अवसर पर सचिव केशव कुमार भारती, गजेन्द्र पाल सिंह , धर्मवीर सिंह , अमित कुमार , सुनील बाबू सक्सेना , विनीत कुमार , अवधेश कुमार सिंह , आस मोहम्मद व विनेश कुमार आदि मौजूद रहे ।
यह जानकारी खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह





