यह भारत गांधी का देश है यहां की परंपरा और सभ्यता की रग रग में गांधी बहते हैं,,वफाती मिया

बदायूं 30 जनवरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर आज कांग्रेस के पीसीसी सदस्य जिला उपाध्यक्ष चौधरी वफाती मिया ने अपने विचारों में कहा है कि
आज बापू अगर जिंदा होते तो इस देश में नफरत की कोई जगह नहीं होती, लेकिन नफरत की गोलियों ने उनका सीना चीर दिया.
मगर महात्मा गांधी इस देश की मिट्टी में आज भी जिंदा हैं
जो सद्भाव और एकता के हिमायती हैं, गांधी उनके विचारों में जिंदा हैं
जो नफरत की आंधियों में भी मोहब्बत का चराग जलाते हैं, गांधी उनमें जिंदा हैं
जो झूठ और तानाशाही के पतझड़ में सच का फूल खिलाते हैं, गांधी उनमें जिंदा हैं
जो विविधता में एकता, न्याय, समानता और प्रेम में विश्वास रखते हैं, वो सब आज के महात्मा गांधी हैं…
भारत गांधी का देश है। यहां की परंपरा और सभ्यता की रग-रग में गांधी बहते है। यहां के लोग सत्य, अहिंसा और साहचर्य में यकीन करते हैं। मगर कुछ फासीवादी ताकतें अपने फायदे के चक्कर में लगातार भारत का सद्भाव बिगाड़ रही हैं।
जिस तरह नफरती और दमनकारी विचारधारा ने गांधी जी की हत्या की थी, ठीक उसी तरह आज भी एक नफरती और दमनकारी विचारधारा गांधी की परंपरा और मूल्यों की हत्या करना चाह रही है।
देश के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगा दिये हैं। आज पूरा देश नफरत और प्रोपेगेंडा से कराह रहा है।
आज की तारीख में आप देश में कहीं भी नजर डालिए, आपको हर जगह भेदभाव, अराजकता, शोषण,भ्रष्टाचार और नफरत दिखेगी। लोगों का हक जबरन छीना जा रहा है, जनता के अधिकारों पर खुलेआम पाबंदियां लगाई जा रही हैं। विपक्ष को डरा-धमकाने के लिए सरकार दिनदहाड़े सरकारी एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल कर रही है।
मोदी सरकार भ्रष्टाचार, लूट-खसोट और तानाशाही में इस कदर लिप्त हो चुकी है कि सच के लिए उठने वाली आवाजों का हिंसापूर्वक दमन कर रही है। ये सब अंग्रेजों के शासन की याद दिलाता है।
उन्होंने कहा कि बीते 10 सालों से हमारे पुरखों के बलिदान और संघर्ष की थाती लोकतंत्र को रौंदा जा रहा है,
ऐसे मुश्किल समय में गांधी के परंपरा की वारिस कांग्रेस पार्टी RSS-BJP भाजपा की जहरीली मानसिकता से लड़ रही है। गांधी के मूल्यों की रक्षा करने को प्रतिबद्ध कांग्रेस आततायी सरकार से निर्भिकता से लोहा ले रही है।
यही कारण है कि कांग्रेस लगातार देश के प्रत्येक नागरिक को उसका हक दिलाने के लिए अन्याय के विरूद्ध पूरी ताकत से लड़ाई लड़ती दिख रही है…
ऐसा लग रहा है कि जिस तरह गांधी किसी अधिनायक,तानाशाही ताकत और नफरती के आगे नहीं झुके, उसी तरह राहुल गांधी भी किसी अराजकता और तानाशाही के आगे झुकने को तैयार नहीं हैं
संघर्ष और बलिदान गांधी की विरासत है, जिसकी रक्षा के लिए आज कांग्रेस और राहुल गांधी हर मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहे हैं
उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस अहिंसा की ताकत और सत्य की लाठी लेकर अन्याय, अहंकार और अराजकता को हराकर न्याय, समानता और सद्भाव की स्थापना फिर से करेगी। कांग्रेस भारत को बापू का आदर्श देश बनाएगी।



