
बदायूं
उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन बदायूं के आह्वान पर 47 वे दिन भी आशा कर्मियों की हड़ताल जारी रही तथा मालवीय मैदान में धरना भी जारी रहा।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा कि 30 जनवरी को प्रदेश भर में हुई भारी गोलबंदी ने साबित कर दिया कि सरकार और उसके एजेंटों के आंदोलन को कमजोर करने के सारे पैंतरे नाकाम हो गए। जिस उत्साह और दृढ़ता के साथ आशा कर्मी अपने आंदोलन में बिना थके डटी हुई हैं, उससे सरकार को समझ लेना चाहिए कि वार्ता के जरिए ही स्थिति को सामान्य किया जा सकता हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आंदोलन से दूर भाग रही आशा कर्मियों को आंदोलन की हार का औजार नहीं बल्कि जीत का भागीदार बनना चाहिए
उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन कल भी साथ थी और आने वाले दिनों में साथ खड़ी रहेगी।, इसलिए आज इस ऐतिहासिक लड़ाई में सभी को साजिशों को विफल करते हुए एकजुट होने और संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर जीत की तरफ बढ़ने की जरूरत है।
जौली वैश्य ने अंत में कहा कि 9 फरवरी को राजधानी में एक लाख आशाकर्मी इकठ्ठा होंगी ,जिसमें बदायूं जनपद की भी शानदार भागेदारी होगी।
आज धरने को सुमन सरोज रामवती राजकली पिंकी रानी भगवान श्री प्रवेश कुमारी गुलशन शबाना लॉन्ग सिरी मित्र देवी कन्यवतीआदि ने भी संबोधित किया।


