आसफपुर (बदायूं)
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के चलते गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच व दवाइयां वितरित की गई
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में बीते गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के चलते शिविर लगाया गया जिसमें ज्योति जेम्स , सचिन कुमार गुप्ता आदि डॉक्टरों की टीम ने गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क मेडिकल परीक्षण के उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की ।
इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह में 1 , 9 , 16 व 24 तारीख को वृहद शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें निशुल्क अल्ट्रा साउंड , खून की कमी व समस्त जांचें निशुल्क की जाती हैं ।
यह जानकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पंकज कुमार शर्मा ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह




