वजीरगंज (बदायूं)

विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते 11 हजार की हाई टेंशन लाइन के करंट से युवक जिंदा जला, गर्दन हुई धड़ से अलग

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बिसौली – शुक्रवार को थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव धिमरपुरा में दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ बिजली के 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन ठीक करते समय अरविंद पुत्र रक्षपाल निवासी धिमरपुरा करंट की चपेट में आ गए, जिससे खम्भे पर ही उनके शरीर में आग लग गई और गर्दन धड़ से अलग हो गई। हादसा इतना भयावह था कि अरविंद का आधा शरीर हाईटेंशन लाइन में फंसा रह गया, जबकि सिर कटकर नीचे जमीन पर गिर गया। मौके पर खौफनाक मंजर देखने को मिला, ग्रामीणों ने बिजली विभाग को घंटों फोन कर लाइन शटडाउन करने की मांग की, लेकिन समय पर सप्लाई बंद नहीं की गई। ग्रामीणों ने इसे बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही बताया है।
वहीं परिजनों का आरोप है कि एक युवक अरविंद को घर से बुलाकर लाया था और उसे खंभे पर चढ़ा दिया, जिसके बाद यह हादसा हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना और बिसौली कोतवाली का पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया और हालात को संभालने में जुटा है। तहसीलदार बिसौली मौके पर पहुंचे हुए हैं और परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है फिलहाल पुलिस और संबंधित टीमें शव को लाइन से नीचे उतारने का प्रयास कर रही हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!