बदायूं
Trending

उसावां के वार्ड नंबर 4 में जल निकासी की गंभीर समस्या उत्पन्न

रिपोर्ट
हुकुम सिंह दातागंज

दातागंज तहसील की नगर पंचायत उसावां के वार्ड नंबर 4 में जल निकासी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गलियों की नालियों में काफी दिनों से गंदा पानी भरा रहता है, जिससे आसपास के निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस जल भराव के संबंध में निवासियों ने मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत भेजकर समाधान की गुहार लगाई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, तेजराम वाल्मीकि से रामपाल वाल्मीकि तक के क्षेत्र में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। दूषित पानी घरों की ओर लौट रहा है, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल गई है और गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

दूषित पानी के जमाव से मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। निवासियों का कहना है कि इस स्थिति के कारण उनका जीवन दूभर हो गया है और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

शिकायत में बताया गया है कि नगर पंचायत उसावा ने तेजराम वाल्मीकि पुलिया से प्रेमपाल पाली के मकान तक 38 लाख 35 हजार रुपये की लागत से एक नाला बनवाया था। हालांकि, यह नाला जल निकासी में पूरी तरह विफल साबित हुआ है। इसका पानी वापस वाल्मीकि समाज की बस्ती में भर जाता है, जिससे धन के दुरुपयोग का आरोप है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!