वजीरगंज (बदायूं)

नारी सशक्तिकरण सप्ताह पर गृह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन।

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

सैदपुर,, सय्यद डिग्री कालेज में आज बी, ए, 2nd,4th, और 6th सेमिस्टर की छात्राओं की गृह विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई ।इस कार्यक्रम में छात्राओं ने सिलाई, कड़ाई, रसोई संबंधी अपनी अपनी कला कौशल दिखाई, इस अवसर पर मुख्य अतिथि सय्यद मुनज़्ज़ा, इरम फातमा, व इरम इरफान सदस्या कालेज प्रबंध समिति ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ, शिखा (गृह विज्ञान डिपार्टमेंट NM दास कॉलेज बदायूं ) ने छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के बारे में अपने विचार रखे व रश्मि सक्सेना N,M,दास कॉलेज बदायूं, सानिया उवैस प्रिंसिपल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैदपुर ने छात्राओं को बताया कि अपनी शक्ति का सही उपयोग करना हमारा अधिकार है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैदपुर की अध्यापिका दीप्ति सिंह ने अपने विचार रखे, इसके अलावा बहुत से अविभावको ने प्रदर्शनी में भाग लिया शोभना मिश्रा पोशाकी लाल कालेज, छाया मौर्या NR इंटर कालेज वजीरगंज ने भाग लिया।। प्रबंध समिति सदस्य सय्यद मुजाहिद अली व सय्यद फतेह अली की ओर से मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियो को सम्मानित किया गया। यह प्रदर्शनी कालेज की गृह विज्ञान प्रवक्ता रिजबाना खान की निगरानी में सम्पन्न हुई । इसमें दाऊद अली प्रिंसिपल SGTA IC सैदपुर, संजीव शर्मा प्रिंसिपल ओपी सिंह कालेज, विशाल शर्मा MLIC वजीरगंज,शाहिद हुसैन नूरी रज़ा कालेज सैदपुर, ज़ीशान सिद्दीकी एडमिनिस्ट्रेटर के,के, कॉन्वेंट स्कूल सैदपुर को सम्मानित किया गया,इसमें सय्यद साजिद अली सय्यद अदनान अली, सैय्यद सद्दाम अली व प्राचार्य डॉ,शैलेंद्र कुमार ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डिग्री कालेज स्टाफ व इंटर कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!