बिसौली – पूर्व नोटिस के तहत दूसरे दिन भी विद्युत संविदा कर्मी हड़ताल पर डटे रहे वहीं विद्युत संविदा कर्मीयों व उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बिसौली ने दोपहर 3.30 बजे अपने कार्यालय में बुलाकर वार्ता की और यह आश्वासन दिया कि आपको अतिशीघ्र ही प्राथमिकता पर नियुक्ति करा दिया जाएगा आप सभी अपने शैक्षिक संबंधी दस्तावेज अतिशीघ्र खंड कार्यालय में जमा कर दे अपने प्रार्थना पत्र के साथ और भूख हड़ताल को समाप्त करने का अनुरोध किया संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव के कहने पर कर्मचारियों ने भूख हड़ताल के कार्यक्रम को समाप्त किया वहीं अधिशासी अभियंता ने कर्मचारियों को केला खिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त कराया।इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव, प्रेमपाल प्रजापति, रंजीत सिंह, जगतपाल, सुभाष, रामसेवक, रतनलाल, प्रदीप प्रजापति आदि मौजूद रहे



