आसफपुर (बदायूं)
स्कूल चलो अभियान के चलते शिक्षकों की टीम ने गांव में अभिभावकों से संपर्क किया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर ( बदायूं ) – शासनादेश के मुताबिक स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य करतार सिंह समेत विद्यालय के शिक्षकों ने स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के गांव नरौरी – नरौरा व मोहकमपुर में घर घर पहुंचकर छात्र – छात्राओं व उनके अभिभावकों से संपर्क के उन्हें विद्यालय में दाखिला करवाने को प्रेरित किया ।
इस दौरान कालेज के प्रधानाचार्य करतार सिंह , उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार गंगवार , अखिलेश कुमार पाठक , जयवीर सिंह यादव व शिवकुमार सिंह आदि शिक्षकगण इस अभियान में सक्रिय रहे ।
यह जानकारी कालेज के प्रधानाचार्य करतार सिंह ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह



