Uncategorized

एसबीआई असिस्टेंट मैनेजर शुभांकर चौधरी की कार्यशैली की हर तरफ धूम, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने की सराहना

दातागंज से अभिषेक वर्मा की रिपोर्ट

दातागंज एसबीआई असिस्टेंट मैनेजर शुभांकर चौधरी की कार्यशैली की हर तरफ धूम, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने की सराहनासंवाददाता अभिषेक वर्मा

बदायूं यूपी : दातागंज भारतीय स्टेट बैंक दातागंज मुख्य शाखा में तैनात असिस्टेंट मैनेजर शुभांकर चौधरी इन दिनों अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और मिलनसार व्यवहार के कारण क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और बैंक उपभोक्ताओं की समस्याओं को तत्काल हल करने के जज्बे ने उन्हें जन-जन का प्रिय बना दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने सराहा शुभांकर चौधरी के कुशल प्रबंधन और पारदर्शी कार्यप्रणाली से दातागंज के डिप्टी एसपी और पूर्व उपजिलाधिकारी काफी प्रभावित दिखे थे। अधिकारियों ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में ऐसे ऊर्जावान अधिकारियों की मौजूदगी से आम जनता को काफी सहूलियत मिल रही है। नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने जताई खुशी उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि दातागंज के भाजपा जनप्रतिनिधियों सहित जिला पंचायत सदस्य अग्रवीर गुर्जर और क्षेत्र के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शुभांकर चौधरी दातागंज की सादगी और कार्यक्षमता की सराहना की है। नेताओं का कहना है कि बैंक अधिकारी का जनता के प्रति ऐसा सहयोगात्मक रवैया अन्य कर्मचारियों के लिए भी एक मिसाल है। क्षेत्र की जनता ने जताया आभार नगर व ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले उपभोक्ताओं का कहना है कि शुभांकर चौधरी बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति की मदद के लिए तैयार रहते हैं। उनकी इसी कार्यकुशलता के चलते आज दातागंज क्षेत्र के लोग उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।जब हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा ने इस संबंध में एसबीआई असिस्टेंट मैनेजर शुभांकर चौधरी दातागंज से वार्ता की, तो उन्होंने बहुत ही सादगी के साथ अपनी बात रखी। उन्होंने बताया मेरा प्राथमिक उद्देश्य बैंक में आने वाले हर ग्राहक, विशेषकर दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले किसानों और बुजुर्गों को बिना किसी असुविधा के बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मिलने वाला स्नेह मेरे लिए जिम्मेदारी को और बढ़ा देता है। मैं भविष्य में भी पूरी पारदर्शिता और निष्ठा के साथ क्षेत्र की जनता की सेवा करता रहूँगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!