बिसौली
Trending

आपसी घरेलू विवाद में सास ने बहू पर धार दार हथियार से हमला कर सिर फोडा,, पुलिस ने कराया भर्ती

संग्रामपुर गांव मे बहू सास के विवाद में पत्नी की हुई जमकर पिटाई, गम्भीर रूप से हुई घायल , पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा 

 

 

दबतोरी । कोतवाली बिसौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत में शुक्रवार को सांस बहू का विवाद गम्भीर मारपीट में हुआ तब्दील । पति ने पत्नी पर धार धार हथियार से किया हमला । महिला को गम्भीर रूप से घायल होने पर मजरुमी चिट्ठी पुलिस ने जारी कर सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया है । ग्राम पंचायत संग्रामपुर की जीनत पत्नी आजम खां कहना है कि उसका मायका फैजगंज वेहटा कस्वा का है और 15 बर्ष पहले उसकी शादी आजम पुत्र अब्दुल नवी के साथ हुई थी और उसके पांच बच्चे हैं । उसका पति आजम उसके साथ आए दिन मारपीट की घटना घटित करता है । जीनत के मुताबिक शुक्रवार को आजम ने जीनत से मायके से मकान बनाने के लिए रकम लाने की मांग की थी लेकिन उसने मायके जाने से मना कर दिया इसी बीच उसकी सास शमीदा से उसकी नोंक-झोंक बढ़ गई इसी बीच आजम ने उसके ऊपर धार धार हथियार से हमला कर दिया जो सिर में खुली चोट आई है । इस मारपीट शुरू होने पर जीनत के बच्चों ने शोरगुल मचा दिया और काफी लोग मौहल्ले के आ गए । इसी बीच जींनत ने दूरभाष कर अपने मायके बालों को बुला लिया और मायके बाले जीनत को गम्भीर हालत मे थाने ले गए। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए बिसौली सरकारी अस्पताल भेज दिया। डाक्टरों ने महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया। जीनत की हालत गंभीर बनी होने पर मायके बाले चंदौसी के निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए शनिवार को ले गए हैं । उधर ग्रामीणों से जानकारी लेने पर पता चला है कि घायल महिला का पति नशेड़ी किस्म का है और दिल्ली शहर में रहकर कारोबार करता है । जीनत लंबे समय से भैंस का दूध बेचकर और कपड़े की सिलाई करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है । पुलिस ने शनिवार देर सायं तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!