धरने में शामिल होने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया और बदायूँ में नेकपुर स्थित आवास पर किया हाउस अरेस्ट
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
दातागंज – कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों के धरने में डहरपुर जाते समय पुलिस प्रशासन ने रोक दिया और बदायूँ में नेकपुर स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया।
किसानों की जमीनों को बचाने का संघर्ष जारी रहेगा। चाहे कोई भी कुर्बानी देनी पड़े कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। चाहे मुझे जेल जाना पड़े लाठी खानी पड़े ,किसानों की जमीनों को छिनने नहीं देंगे। भाजपाई इस गलतफहमी में न रहें कि पुलिस के बल पर वे हमें डरा देंगे ।
बदायूँ जनपद की दातागंज विधानसभा अंतर्गत गंगा एक्सप्रेस वे के डहरपुर इंटरचेंज पर औद्योगिक गलियारे के लिए पांच ग्रामों छछऊ , डोलापुर , डहरपुर कलां, बिहारीपुर और कैलिहाई के किसानों की कृषि भूमि का जबरिया अधिग्रहण कांग्रेस किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी।
अजीत यादव,जिलाध्यक्ष कांग्रेस बदायूं
