दातागंज (बदायूं)
Trending

आगामी 4 जून को दातागंज में पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह करेंगे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

दातागंज- राष्ट्रवाद एवं वीरता के प्रतीक राष्ट्रनायक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की एक भव्य प्रतिमा का अनावरण आगामी 4 जून, दिन गुरुवार को नगर दातागंज में होगा। क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह भव्य समारोह दातागंज नगर के बरेली रोड स्थित ‘महाराणा प्रताप चौक’ पर प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक पल को लेकर क्षेत्र के लोगों और समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

जानकारी करने पर भाजपा आईटी के जिला सह संयोजक देवेश तोमर ने बताया है कि इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए राजनीतिक और सामाजिक जगत की कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह की विधानसभा क्षेत्र के नगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भारत सरकार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के सुपुत्र प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक एवं सभापति प्रतिनिहित विधायन समिति, उ०प्र० राजीव कुमार सिंह “बब्बू भईया” के अलावा विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री/ बदायूं सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता जी, बिल्सी भाजपा विधायक हरीश शाक्य  एवं विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक  की भी गरिमामयी उपस्थित रहेंगी। इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्षा नैना गुप्ता के अलावा भारी संख्या में क्षेत्र के समस्त प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक संगठनों व क्षेत्रवासियों एवं पार्टीजनों को भी इस गरिमामयी कार्यक्रम में भागीदारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!