दातागंज (बदायूं)
Trending

सैंजनी स्थित श्री रामचंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

कॉलेज प्रबंधन शशांक मिश्रा ने शिक्षकों कलम व डायरी देकर किया सम्मानित

 

दातागंज , बदायूं। श्री रामचंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज, सैजनी में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शशांक मिश्रा ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, दर्शन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके अविस्मरणीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन के विचार आज भी शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार एवं चरित्र का निर्माण करना भी है।

 

शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य राघवेंद्र प्रताप मिश्रा ने शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय के प्रति शिक्षकों की कर्मठता, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की।

 

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के योगदान और शिक्षा के महत्व पर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!