दातागंज (बदायूं)
Trending
न्याय की लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी बहुजन समाज पार्टी,, बसपा मंडल प्रभारी पीड़ित परिवार को सौंपा 11 हजार का चेक
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
संवाददाता हुकुम सिंह
117 विधानसभा दातागंज के ग्राम पंचायत अटसेना में राजेश कोरी की पुलिस कस्टडी में हुई दुखद मौत के उपरांत आज बहुजन समाज पार्टी बदायूं के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
पार्टी पदाधिकारियों ने शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव कानूनी व सामाजिक सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान मंडल प्रभारी आतिफ खान ‘ज़ख्मी’ साहब द्वारा पीड़ित परिवार को ₹11,000 की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह , बरेली मंडल प्रभारी आर.पी. त्यागी , विधानसभा अध्यक्ष उर्मिलेश गौतम, विधानसभा प्रभारी नेत्रपाल सिंह सागर, नगर अध्यक्ष राकेश पुष्कर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
