दातागंज विधानसभा क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला!
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
संवाददाता हुकुम सिंह
स्थानीय लोकप्रिय विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ की मौजूदगी में आयोजित भव्य ‘सामाजिक समरसता संगोष्ठी’ में मुस्लिम समाज का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र को साकार करते हुए विधायक जी ने स्पष्ट संदेश दिया कि सत्ता पाने के लिए दूसरों ने हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई बनाने का काम किया, लेकिन दातागंज में न तो कभी ऐसा भेदभाव हुआ है और न ही किसी को करने दिया जाएगा।
मुस्लिम समाज को अपना परिवार बताते हुए विधायक जी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और सुख-दुख में वे हमेशा साथ खड़े हैं। वर्तमान व पूर्व नगर निकाय चेयरमैनों, दर्जनों ग्राम प्रधानों और भारी संख्या में जुटे मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों ने एक स्वर में विधायक बब्बू भैया की निष्पक्ष कार्यशैली और ऐतिहासिक विकास कार्यों पर अटूट भरोसा जताया।