मुकदमे में वांछित सहित दो अन्य लोगों का शांतिभंग में चालान किया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर ( बदायूं ) – थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र की पुलिस चौकी आसफपुर परिक्षेत्र के गांव आसफपुर निवासी राजकुमार पुत्र सिपाही लाल व रवि पुत्र महावीर को शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने विधिक कार्यवाही की है साथ ही पिछले समय से मुकदमे में वांछित चल रहे क्षेत्र के गांव ठिरिया निवासी ब्रजेश पुत्र पप्पू को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान ने विधिक कार्यवाही कर चालान किया है ।
ज्ञात रहे कि आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान ने स्थानीय चौकी पर खाना बनाने वाले फ़ाल्ववर के सगे भाई राजकुमार पुत्र सिपाही लाल को भी नहीं बख्शा ।
यहां गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार की जीरोटॉलरेंस की नीति को धरातलीय स्तर पर लाने के ख्याल से खाना बनाने वाले
फालवर का सगा भाई भी कानूनी शिकंजे में फंस गया ।
आसफपुर से दानवीर सिंह