दातागंज सिंह कोल्डस्टोरेज प्रांगण में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विधानसभा स्तरीय सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
दातागंज के
सिंह कोल्डस्टोरेज प्रांगण में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विधानसभा स्तरीय सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन
भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला मंत्री विमल श्रीवास्तव एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि पूर्व जिला महामंत्री भाजपा सुधीर श्रीवास्तव ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की महान सेवाओं और देश के प्रति उनके योगदान को मान्यता देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भाजपा सरकार में राष्ट्रपति द्वारा उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल कर्पूरी जी का बल्कि देश के हर गरीब और वंचित का सम्मान है, जिसके लिए हमारा समाज भाजपा सरकार का ऋणी रहेगा।
उन्होंने कहा कि जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं, लेकिन दातागंज में विधायक राजीव कुमार सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्य हमेशा चर्चा में रहते हैं। उन्होंने भारी संख्या में उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि इस बार भी तीसरी बार कमल का बटन दबाकर भाजपा को जिताकर योगी सरकार बनवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, जिससे विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में कोई रुकावट न आए।
ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि हमें जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों और आदर्शों का संकल्प लेना चाहिए। “सबका साथ, सबका विकास” के मार्ग पर चलते हुए हमें ऐसे समाज का निर्माण करना है जहां हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान मिले। विधायक राजीव कुमार सिंह और उनका परिवार सदैव आपके सहयोग के लिए साथ खड़ा है और आपके मान-सम्मान को सर्वोपरि रखता है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में विमल श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लें। भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह और भाजपा सरकार ने वंचित समाज को सुरक्षा के साथ भरपूर मान-सम्मान दिया है। हमारा दायित्व है कि आगामी चुनाव में भी बिना किसी बहकावे के युद्ध स्तर पर लगकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करें।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी विनय कुमार सिंह एडवोकेट ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आप बिना किसी हिचक के अपने अधिकार के साथ विधायक राजीव कुमार सिंह और उनके परिवार से अपने कार्य कराएं।
संगोष्ठी में भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष हरीशंकर श्रीवास्तव, पूर्व बीडीसी कल्लू श्रीवास्तव, पूर्व सैनिक पूरन लाल श्रीवास्तव, विजेन्द्र श्रीवास्तव, आर्येन्द्र श्रीवास्तव, नवल श्रीवास्तव, श्री प्रेमपाल श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
