बिसौली
Trending

गांव की बेटी ने रचा इतिहास,नीट में अंशिका शर्मा को मिली शानदार सफलता

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

 

बिसौली- क्षेत्र के ग्राम अफगना/परवेज नगर की होनहार छात्रा अंशिका शर्मा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट 2026 में शानदार सफलता प्राप्त कर पूरे जनपद और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

दूसरे प्रयास में अंशिका ने 580 अंक, 99.08 परसेंटाइल तथा ऑल इंडिया रैंक 18,236 प्राप्त की। अंशिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय भारतीय सेना सेवानिवृत्त पिता अनिल कुमार शर्मा और माता कंचन शर्मा को दिया।

अंशिका ने बताया कि उनके पिता का सपना था कि उनकी बेटी डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करे। पिता के इसी सपने को उन्होंने अपना संकल्प बनाया और दिन-रात कठिन परिश्रम कर आज उसे साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

अंशिका ने कहा,संसाधनों की कमी कभी सफलता की राह में बाधा नहीं बनती। यदि मन में जज्बा हो और परिवार का साथ मिले तो गांव में रहकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

अंशिका की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!