बिसौली
Trending

त्रिवेणी इंटर कॉलेज भटपुरा में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्म उत्सव।

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बिसौली तहसील के गांव भटपुरा स्थित त्रिवेणी इंटर कॉलेज भटपुरा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एव इफको आवला के प्रबंधक महेश चंद्रा ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि श्री कृष्णा बाल लीला हमारे जीवन को खुशहाल रखने का मंत्र देती है हमको श्री कृष्ण की लीलाओं से सामाजिक ज्ञान की प्राप्ति होती है इस अवसर छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया इसमें मुख्ता श्री कृष्ण की बाल लीला, ओखली बंधन,माखन चोरी, सुदामा मिलन,56 भोग,मटकी फोड़ इत्यादि मुख्य रूप से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ज्ञान सिंह पाल ने मुख्य अतिथि इफको आंवला के मैनेजर महेश चंद्रा को स्मृति चिन्ह भेंट कर फूल माला पहनकर स्वागत किया इस मौके पर मुख्यता विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती आरती गुप्ता, वरिष्ठ शिक्षका कंचन धनगर,उमेश चंद्र पाल ,प्रवीण कुमार शर्मा, अभिषेक मिश्रा,हर्ष गुप्ता, कृष्ण पाल शर्मा,रामकुमार मैथिल,ओमेंद्र पाल सिंह, श्रीमती अर्पणा शर्मा,साक्षी मिश्रा, रेनू गुप्ता,बीना गुप्ता,ज्योति शर्मा,प्रियांशी सक्सेना, शशि दक्ष इत्यादि मुख्य रूप से मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन अंशिका सिंह चौहान ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!