बिसौली
Trending

बिसौली सोत नदी का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा को देखते हुए रास्ता अभी भी बंद है

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बिसौली क्षेत्र के रानैट गांव के समीप सोत नदी अभी भी उफान पर है। हालांकि राहत की बात यह है कि नदी का जलस्तर कुछ कम हुआ है और अब सड़क के ऊपर से पानी का तेज बहाव बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि लगातार तेज बारिश के दौरान सोत नदी का पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा था। तेज बहाव के कारण सड़क कई जगह से कट गई, जिससे आवागमन के दौरान हादसे का खतरा बढ़ गया था। खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियातन पुल के दोनों ओर पत्थर रखकर रास्ता बंद कर दिया है। इससे लोगों को क्षतिग्रस्त सड़क और तेज बहाव वाले स्थान से गुजरने से रोका जा रहा है। फिलहाल नदी में पानी का बहाव बना हुआ है, लेकिन जलस्तर में कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। प्रशासन द्वारा स्थिति सामान्य होने और सड़क की मरम्मत के बाद ही रास्ता दोबारा खोले जाने की संभावना है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सोत नदी अभी भी उफान पर है, आज मंगलवार को सुबह 7:00 बजे करीब देखा गया कि अब पानी सड़क के ऊपर से नहीं बह रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!