दातागंज (बदायूं)
Trending

विधायक बब्बू भैया का बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में सघन दौरा, एडीएम व एसडीएम संग 1387 परिवारों को वितरित की राहत किट

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

दातागंज-बदायूं विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एवं उप जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह के साथ सघन दौरा किया।

 

दौरे के दौरान व्यापक स्तर पर राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसके अंतर्गत विकास खण्ड दातागंज के ग्राम कुंडरा मझरा में 827 परिवारों को, ग्राम पट्टी विजा में 150 परिवारों व ग्राम पूरन भेड़ा में 100 परिवारों तथा के ग्राम लालपुर खादर में 310 परिवारों को मिलाकर कुल 1387 पीड़ित परिवारों को राहत एवं सहायता किट वितरित की गईं।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक राजीव कुमार सिंह ने बाढ़ व जलभराव से संकटग्रस्त परिवारों से सीधा संवाद कर उन्हें आवश्यक खाद्य एवं राहत सामग्री सौंपी।

 

राहत वितरण के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन परिस्थिति में क्षेत्र का कोई भी परिवार खुद को असहाय व अकेला न समझे। हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ हर नागरिक के सुख-दुख में मजबूती से खड़ी है। बिना किसी भेदभाव के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रभावित व्यक्ति तक त्वरित मदद पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

उन्होंने मौके पर उपस्थित प्रशासनिक, राजस्व व विकास विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि राहत वितरण में कोई भी पात्र परिवार छूटने न पाए। साथ ही गांवों में शुद्ध पेयजल, संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए नियमित दवाइयों का छिड़काव एवं मवेशियों के चारे की समुचित व्यवस्था हर समय दुरुस्त रखी जाए।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रशासक तपन प्रताप सिंह सहित संबंधित गांवों के प्रशासक, क्षेत्रीय कानूनगो, लेखपाल के अलावा भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!