
बरेली,उर्स-ए-रज़वी में जहां एक तरफ तमाम मज़हबी(धार्मिक) कार्यक्रम सम्पन्न होगे वहीं दूसरी तरफ सामाजिक कार्य भी किए जाएंगे। ताकि समाज का हर वर्ग इसका लाभ उठा सके। दरगाह आला हज़रत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) की सरपरस्ती में दो दिवसीय मेगा हेल्थ शिविर लगाया जाएगा। शिविर में परामर्श के साथ मुफ्त ऑपरेशन,मुफ़्त ईसीजी,मुफ्त खून की जांचें व मुफ्त दवाइयाँ वितरित की जाएगी। साथ ही शहर के विभिन्न हिस्सों में पौधारोपण के साथ पौधे वितरण भी किये जायेंगे।



