बंद स्कूल खुलेगा, तो PDA पढ़ेगा – सपा
आलमपुर में बंद हुए स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस

बिसौली
शिक्षक दिवस के अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर और सांसद बदायूँ आदित्य यादव और समाजवादी पार्टी बदायूँ के जिलाध्यक्ष आशीष यादव के मार्गदर्शन में समाजवादीजनो के द्वारा, बंद किये गए बिसौली विधानसभा के आलमपुर विद्यालय पर महान शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की फोटो पर माल्यार्पण किया ऐसे में सवाल यह है कि जिन बच्चों के लिए स्कूल उनके घर और गांव के पास शिक्षा का सबसे बड़ा माध्यम था, उन्हें शिक्षा से दूर क्यों किया जा रहा है?समाजवादी पार्टी का स्पष्ट मानना है कि स्कूल बंद नहीं होने चाहिए, बल्कि उन्हें बेहतर सुविधाओं और पर्याप्त शिक्षकों के साथ मजबूत किया जाना चाहिए। 112 विधानसभा बिसौली सिर्फ गवाह नहीं ,शिक्षा और सामाजिक न्याय की इस लड़ाई की बुलंद आवाज है गांव-गांव से उठती यह आवाज बता रही है कि गरीब वंचित और पिछड़े समाज के बच्चों के भविष्य के साथ समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा शिक्षा ही वह ताकत है जो समाज में चेतना पैदा करती है भेदभाव को चुनौती देती है और बराबरी का रास्ता खोलती हैं
हमारा संकल्प है—
स्कूल बंद नहीं, स्कूल आवाद चाहिए,
हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार चाहिए
बंद स्कूल खुलेगा, तो PDA पढ़ेगा। ✊📚
इस अवसर पर मौहम्मद अनीस फ़ारुक़ी नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी बिसौली भूपेंद्र दिवाकर जी जिला पंचायत सदस्य एवं जिला अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ बदायूं कल्याण सिंह यादव जी जौन प्रभारी, एड.राजीव यादव जौनपुर प्रभारी ,आमिर हुसैन नगरअध्यक्ष यूथ बिग्रेड, शिवम यादव सेक्टर प्रभारी,फूल सिंह सेक्टर प्रभारी, वीरेश प्रजापति सेक्टर प्रभारी आदि लोग उपस्थित रहे।।




