संभल
Trending

सम्भल : फैजपुर गांव में बिजली के झुलसने से लड़की अंग-भंग, ग्रामीणों ने बिजलीघर पर दिया धरना! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

 

रजपुरा (सम्भल ) रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव फैजपुर में दिनांक 3 सितम्बर 2026 को बिजली के करंट की चपेट में आने से एक लड़की गंभीर रूप से झुलस गई, जिसके कारण उसका अंग-भंग हो गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।घटना के विरोध में गांव के लोगों ने रजपुरा बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग थी कि गांव में लगी 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन काफी समय से खुली एवं जर्जर अवस्था में है, जिसके कारण गांव में अब तक लगभग 20 बिजली संबंधी घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि इस 11 हजार वोल्ट की लाइन को हटाकर LT लाइन की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

ग्रामीणों की दूसरी प्रमुख मांग थी कि बिजली विभाग द्वारा हादसे में घायल लड़की के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी दी जाए।ग्रामीणों का आरोप है कि धरने की सूचना मिलते ही बिजलीघर के जेई मौके से चले गए। धरने के दौरान अवधेश यादव, सुनील यादव, अतर सिंह प्रधान सहित गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई करने की मांग की।

(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!