बिसौली
Trending

बिसौली सम्पूर्ण समाधान दिवश में 33 शिकायते हुई दर्ज , 5 का मौके पर निस्तारण , मुस्लिम महिला ने ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप 

बिसौली /दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट

 

 

बिसौली । तहसील बिसौली परिसर में शनिवार को एडीएम एफार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण दिवश का आयोजन किया गया। एसडीएम बिसौली प्रियंका गोयल और सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव काबड यात्रा होने के कारण इस समाधान दिवस से मौजूद नहीं रहे । 33 शिकायते आई जिसमें 5 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया । दबतोरा के शुएव ने बिजली ट्रांसफार्मर से तेल रिसने और उसे बदलने की मांग करते हुए बिजली आपूर्ति संचालित करने की मांग की । इसके अलावा बिसौली कस्वा की रहने वाली राविया सैफी ने अपनी ससुराल पक्ष इस्लामनगर निबासी पति शहनवाज सैफी , ससुर,सास, ननद समेत आधा दर्जन लोगों पर दहेज की मांग करते हुए उत्पीड़न करने का गम्भीर आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाई । ललुआनगला नगला के सचिन ठाकुर ने दबतोरी सिरौली और लक्ष्मीपुर हरदासपुर मार्ग पर गहरे गड्ढों को ठीक कराने की मांग की गई । तहसीलदार बिसौली ने काबड यात्रियों को कोई आने जाने में दिक्कत ना हो पीडब्ल्यूडी अधिकारियों समेत प्रशासनिक उच्च अधिकारियों को भी मुख्य मार्गों की हालत खस्ता के संबंध में अवगत कराया गया । सुरेन्द्र सिंह तहसीलदार बिसौली ने बताया कि 5 शिकायतों का निस्तारण मौके पर निस्तारण करा दिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!