बिसौली
Trending
नगर निवासी युवक का एटीएम बदलकर उच्चकों ने 48 हजार उड़ाए, बिसौली पुलिस को दी तहरीर
बिसौली / दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट
बिसौली । कोतवाली बिसौली क्षेत्र के सोहिल नाम के युवक का एटीएम मशीन से पिन बनाते समय दो युवकों ने एटीएम बदलकर 48500 रुपए की रकम उड़ा ली और उसका एटीएम भी अपने साथ ले उड़े । कस्वा बिसौली निवासी सोहिल पुत्र समीम शुक्रवार को एटीएम घर पहुंचने पर पिन बिसौली रोड वेज के पास लगे एटीएम मशीन में गया था लेकिन पिन बनाते समय उसे कुछ दिक्कत आई तो पहले से खड़े दो युवकों ने कहा कि हम आपकी मदद करते हैं उसी समय उन्होंने एटीएम उसका बदलकर अपने पास रख लिया और दूसरा एटीएम छोड़ दिया । दोनों युवकों ने पिन बनाकर 30 हजार शुक्रवार को और शनिवार को 28 हजार पांच सौ रुपए की रकम निकाल ली और दोनों युवक फरार हो गए। पीड़ित सोहिल ने बिसौली पुलिस को शिकायती पत्र सौंप कर कार्यवाही कराने की मांग की है ।


