कारगिल विजय दिवस: ‘याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
बिसौली-क्षेत्र के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया में सोमवार को कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ”याद करो कुर्बानी” कार्यक्रम के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सर्व समाज एकता मंच, बिसौली के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और क्षेत्रीय लोगों ने कारगिल युद्ध के शहीदों की शहादत को याद किया।
कार्यक्रम की शुरुआत परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा, कैप्टन मनोज पांडेय, कैप्टन सौरभ कालिया और राइफलमैन योगेंद्र यादव की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई।
इस अवसर पर कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले सैनिक सुखदेव सिंह,सर्वेश पाठक,सुभाष पाठक ने अपने अनुभव साझा किए और युद्ध की विजय गाथाएं सुनाईं। उनके अनुभवों को सुनकर छात्रों में देशभक्ति का जोश भर गया। इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि युवा ही राष्ट्र का भविष्य हैं। समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना ही सच्ची देशभक्ति है।
कारगिल युद्व के योद्धा व सर्वसमाज मंच के अध्यक्ष राम सिंह यादव ने कहा कि कारगिल विजय केवल बलिदान को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि यह देश सेवा और अनुशासन को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेने का दिन भी है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में भारत माता की जय के नारे लगाए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर सर्व समाज एकता मंच
कार्यवाहक संस्थापक नरेन्द्र दिवाकर,अध्यक्ष राम सिंह यादव, उपाध्यक्ष विजय सक्सेना सचिव कृष्णा गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरी शंकर कथूरिया, ऑडिटर वीर सिंह, सलाहकार ओमेन्द्र यादव, संरक्षक सुखवीर सिंह, लांस नायक अफलाल खाँ कालेज शिक्षकों सहित सेकड़ो छात्र छात्राए उपस्थित रहे।
संचालन रामौतार मौर्य द्वारा किया गया।




