सोशल ऑडिट विषयक दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय , वीरपाल सिंह के नेतृत्व में विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन ( ग्रामीण ) अधिनियम 2025 के तहत सोशल ऑडिट विषयक दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार त्रिपाठी व उमलेश देवी सभी प्रतिभागियों को विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटा रहे हैं ।
इस कार्यक्रम में बरेली , बदायूं व पीलीभीत क्षेत्र के लगभग 39 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं ।
इस कार्यक्रम में आकाश कुमार , साहिल यादव , रामगोपाल कश्यप सहयोग कर रहे हैं ।
यह कार्यक्रम 27 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2026 तक सुचारू रहेगा ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


