दातागंज (बदायूं)
Trending
डीएम एसएसपी द्वारा आगामी श्रावण मास व कावड़ यात्रा के दृष्टिगत बेलाडान्डी घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा ।
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
संवाददाता हुकुम सिंह
बदायूँ / दातागंज – सोमबार को डीएम अवनीश राय एवं एसएसपी अंकिता शर्मा द्वारा आगामी श्रावण मास व कावड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना दातागंज क्षेत्रान्तर्गत बेलाडान्डी घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया गया । निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आवागमन, स्वच्छता, तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओ का जायजा लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को सभी तैयारिया समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के दिशा-निर्देश दिये गये । इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, दातागंज सीओ आशेषनाथ सिहं तथा दातागंज थाना प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
