बिसौली
Trending

बिसौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय की रसोई में सिलेंडर में लगी आग, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग पर पाया काबू,, सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली – सोमवार को बिसौली क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय रमपुरिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विद्यालय की रसोई में रखे गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। घटना के समय स्कूल में करीब 20 बच्चे मौजूद थे। आग लगते ही विद्यालय स्टाफ ने तुरंत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना में किसी छात्र, शिक्षक या अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। समय रहते आग बुझा दिए जाने से विद्यालय परिसर भी सुरक्षित रहा। घटना के बाद विद्यालय में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन स्थिति सामान्य होने पर सभी ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!