पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया, पूर्व विधायक चंदौसी लक्ष्मी गौतम ने पेड़ भी लगाकर खुशी मनाई
बिसौली / दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट

बिसौली । तहसील बिसौली क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बुधवार को जन्मदिन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ी संख्या में एकत्र होकर मनाया और इस अवसर पर क ई स्थानों पर केक भी काटकर मिठाईयां वितरण की ओर इस मौके पर लोक प्रिय पूर्व विधायक चंदौसी लक्ष्मी गौतम भी कार्यकताओं के बीच दल बल के साथ पहुंचकर इस कार्यक्रम में शामिल हुई । पैगाम भीकम पुर में पूर्व विधायक ने इस मौके पर एक पौधा रोपकर खुशी इजहार की गई। लक्ष्मी गौतम ने बुधवार को क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जाकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जाकर इस जन्म दिन के कार्यक्रम में शामिल हुई और बढ़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उन्होंने सभी को एक साथ मिलकर 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अल्ताफ हुसैन, सिद्धार्थ, महासचिव गजेंद्र यादव, जितेन्द्र यादव एडवोकेट, विवेक यादव, दीपक यादव , काजी शाहनवाज पूर्व नगर अध्यक्ष, के. पी. सिंह एडवोकेट, सत्य पाल सिंह यादव उपाध्यक्ष, भुवनेश सागर, इकरार एडवोकेट, कुलदीप यादव, साहब सिंह, मनोहर चौधरी, इस्तकार ,अली, भगवान सिंह, श्री के. पी. सिंह, श्री मती रेखा देवी, सचिन कुमार ,मोहित,सुमित कुमार शर्मा, डॉ. राकेश, नीतू यादव, योगेश यादव, पप्पू, हरि चांद बाबा ,अमलेश यादव , नेपाल सिंह यादव , इकरार एडवोकेट, अवरार एडवोकेट,आदि लोग बढ़ी संख्या में मौजूद रहे।
आरक्षित सीट पर लोगों में पेंठ बढ़ाने में लगे प्रत्याशी , समाजवादी पार्टी से टिकिट के लिए जोर अजमाइश शुरू
बदायूं । बिसौली विधान सभा 112 आरक्षित सीट पर दूर दराज के नेता आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनकर जनता में पकड़ बनाने के लिए अभी से मैदान में उतर चुके हैं । सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाल फिलहाल में ताबड़तोड़ सभाएं बरेली और मुरादाबाद मंडल समेत कई जिलों में कर चुके हैं। इससे अन्य दल के लोग आगामी विधानसभा का चुनाव जल्द शुरू होने की संभावना मान रहे हैं और जनता में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए गांव गांव चक्कर काटने लगे हैं । बिसौली विधान सभा में समाजवादी पार्टी के टिकिट पर आशुतोष मौर्य मौजूदा विधायक हैं लेकिन उनकी भाजापा पार्टी के शीर्ष नेताओं से अधिक नजदीकियां होने के चलते कई नेता अपनी इस सीट पर पकड बनाने लगे हैं जबकि विधायक आशुतोष मौर्य की जनता में अच्छी पकड़ मजबूत बनी हुई है । इसके अलावा पूर्व विधायक कुशाग्र सागर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर क्षेत्र की मुख्य मांगों को पूरा कराने का प्रयास कर रहे हैं और ललुआनगला के बिजली घर निर्माण को लेकर एक बैठक भी मुख्यमंत्री के साथ कर चुके हैं । दबतोरी क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली की समस्या से लोग त्रस्त है। इस कारण कुशाग्र सागर की भाजापा पार्टी में इस सीट पर मजबूत पकड़ मानी जा रही है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन होने पर आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कई नये चेहरे सामने दिखाई दिए । इसके अलावा पूर्व विधायक चंदौसी लक्ष्मी गौतम ने बिसौली विधान सभा से आगामी चुनाव समाजवादी पार्टी से लडने के लिए मैदान में उतर चुकी है और गांव गांव जाकर लोगों के बीच मजबूत पकड़ बना रही है । लक्ष्मी गौतम का बिसौली विधान सभा में मायका होने के कारण हर गांव के लोग उनके साथ बढ़ी संख्या में जुड़ रहे हैं और चुनाव में भारी मतों से जिताने की घोषणा कर रहे हैं । लक्ष्मी गौतम को क्षेत्र के लोग अपनी बेटी मानकर उनका जोरदार स्वागत कर रहे हैं। क्षेत्र के बिकास कराने में लक्ष्मी गौतम को सबसे मजबूत प्रत्याशी मान रहे हैं । लक्ष्मी गौतम ने क्षेत्र में ताबड़तोड़ दौरा शुरू कर दिया है जिसके कारण अन्य प्रत्याशियों में खलबली मच गई है ।




