दातागंज (बदायूं)
Trending

दातागंज तहसील के रामगंगा के कटान से प्रभावित चकवा गांव का कांग्रेसियों ने दौरा किया

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

कटान रोकने , दातागंज को बाढ़ मुक्त करने को मानपुर से सिमरिया तक और रूकुमपुर से भाऊ नगला तक बांध तटबंध बनाने को हजरतपुर पुल पर 5 अगस्त से धरना देंगे कांग्रेसी

#दातागंज को बाढ़ मुक्त करने को संघर्ष जारी रहेगा – अजीत यादव

 

बदायूँ। । कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने शनिवार को दातागंज में रामगंगा के कटान से प्रभावित चकवा गांव का दौरा किया और ग्रामीणों से संवाद किया।

कांग्रेस ने कटान रोकने , दातागंज को बाढ़ मुक्त करने को मानपुर से सिमरिया तक और रूकुमपुर से भाऊ नगला तक बांध तटबंध बनाने एवं कटान प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा देने को हजरतपुर पुल पर 5 अगस्त से धरना शुरू करने का ऐलान किया ।

दातागंज में रामगंगा के कटान से प्रभावित चकवा गांव के ग्रामीणों के बुलाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव शनिवार को दोपहर 2 बजे चकवा गांव पहुंचे और जारी कटान का निरीक्षण किया । उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों ने बताया कि चकवा गांव में पिछले साल से ही कटान जारी है। गांव का देवस्थान कटान से ढह कर रामगंगा में समा चुका है। हर साल बाढ़ सैलाब आने से खेत जलमग्न हो जाते हैं। साल भर में केवल एक फसल हो पाती है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि भाजपा सरकार और जिला प्रशासन रामगंगा के पानी से कटान को रोकने में नाकाम साबित हुआ है। बाढ़ और कटान रोकने को सरकार ने धरातल पर कोई काम नहीं किया गया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को ग्रामीणों ने बताया कि रामगंगा के किनारे हर साल बाढ़ के चलते दातागंज तहसील के सैकड़ों ग्रामों का हर साल चार महीने सड़क मार्ग बंद हो जाता है। जिससे हर्रामपुर ,मौजमपुर , शेरपुर , नवादा , गढ़िया पैग़म्बरपुर, लालपुर, गौंटिया , कुढ़रा मझरा समेत पचास ग्रामों का बदायूँ से संपर्क कट जाता है। दर्जनों ग्रामों में खेतों में भी बाढ़ का पानी भर जाता है और फसलें डूब जाती हैं। साल में केवल एक फसल गेहूं की ही हो पाती है। जिससे क्षेत्र के किसानों जिंदगी बदहाल हो गई है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। हर साल भारी आर्थिक नुकसान होता है। कहा कि दस साल से भाजपा की डबल इंजन की सरकार बाढ़ प्रभावित दर्जनों ग्रामों के लाखों लोगों की समस्या का समाधान करने में विफल रही है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष में बताया कि कटान रोकने , दातागंज को बाढ़ मुक्त करने को मानपुर से सिमरिया तक और रूकुमपुर से भाऊ नगला तक बांध तटबंध बनाने को हजरतपुर पुल पर 5 अगस्त से धरना दिया जायेगा।

आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के साथ कांग्रेस जिला सचिव मंजेश यादव, डॉ0 संतोष यादव , अमर सिंह गुर्जर ,अरविंद , जयवीर सिंह , रिटायर्ड कानूनगो सुरेंद्र सिंह, कृपाल मौर्या , सत्यपाल मौर्या , कल्लू शर्मा ,जयपाल समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!