बरसात से स्कूल की बाउंड्री गिरी बड़ा हादसा टल गया

संवाददाता काशिफ अली खान
सहसवान बदायूं
काजी मोहल्ला चौराहा स्थित बालक प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री अचानक सड़क पर जा गिरी। गनीमत रही कि बारिश के चलते उस वक्त सड़क पर आवाजाही कम थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था सहसवान के काजी मोहल्ला निकट चौराहा हैं जहां लगातार बारिश के बीच बालक प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल अचानक धराशायी हो गई। दीवार गिरने से सड़क पर मलबा फैल गया।
बताया जा रहा है कि जिस सड़क पर दीवार गिरी है, वह मोहल्ला पट्टी, मोहिद्दीनपुर और कोलहार समेत कई इलाकों को जोड़ती है। इस रास्ते से रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही रहती है।
गनीमत रही कि दीवार गिरने के समय बारिश के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही कम थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन दीवार गिरने के बाद सड़क पर मलबा जमा होने से राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है।
लगातार बारिश को देखते हुए आसपास के लोगों में भी चिंता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन मौके का निरीक्षण कर मलबा हटवाए और जर्जर दीवारों की स्थिति की जांच कराकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं
फिलहाल इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन अगर यही दीवार आवाजाही के समय गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में कितनी जल्दी करवाई करता है।


