वजीरगंज पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर को चोरी की 6 साइकिल तथा एक सिलेण्डर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा।
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
वजीरगंज – बदायूँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिसौली के कुशल पर्यवेक्षण में थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 116/26 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01शातिर चोर दीपक पुत्र नरेश निवासी ग्राम वीरमपुर थाना वजीरगंज जनपद बदायूं को 06 साइकिल तथा एक खाली गैस सिलेण्डर इण्डेन मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी दीपक को उच्च न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण -*
आज दिनांक 23/4/26 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 116/26 धारा 303(2) BNS से संबंधित अभियुक्त दीपक पुत्र नरेश निवासी ग्राम वीरमपुर थाना वजीरगंज बदायूँ को ग्राम भगौल के पास पुराने बंद भट्टे की बड़ी – बड़ी झाड़ियों के आड़ में भट्ठे की राउण्डिंग में साइकिल एकत्रित करते हुए गिरफ्तार किया गया।
*विवरण पूछताछ -*
थाना पुलिस द्वारा पूछताछ पर अभियुक्त दीपक उपरोक्त ने बताया कि दिनांक 12 व 16 अप्रैल 2026 को मैंने अलग-अलग जगह से दो साइकिल व एक गैस सिलेण्डर, दो साइकिल वजीरगंज के एक कोचिंग सेन्टर से, एक साइकिल ग्रीन हाउस वजीरगंज से, एक BOB के सामने से कुल 06 साइकिल और एक सिलेण्डर चोरी की थीं।
बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 116/26 धारा 303(2) BNS में धारा 317(2) BNS की बढोत्तरी की गयी ।
*गिरफ्तारी का स्थान –*
ग्राम भगौल जाने वाले रास्ते पर पुराना बंद पडा ईंट भट्ठा – थाना क्षेत्र वजीरगंज जनपद बदायूं।




