घर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया , स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर क्षेत्रीय विधायक आशुतोष कुमार मौर्य , ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण के नेतृत्व में बीते दिन बुधवार को घर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया ।
इस रैली का शुभारंभ स्थानीय विकास खंड कार्यालय परिसर में क्षेत्रीय विधायक आशुतोष कुमार मौर्य व ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण ने किया ।
इस रैली का समापन ब्लॉक परिसर से कस्बा आसफपुर के मुख्य मार्गों से होते हुए स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज परिसर में हुआ ।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कालेज के संस्थापक पंडित त्रिवेणी सहाय ( दद्दा जी ) की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए ।
इस दौरान कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक , पूर्व इंजिनियर निखिलेश कुमार पाठक , मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा , सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमार दिवाकर , योगेश कुमार शर्मा , देवेंद्र पाठक , रवि शर्मा , विजय पाल सिंह यादव , पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे ।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान , कांस्टेब अर्जित बालियान सहित पुलिस बल मौके पर मुस्तैद रहा ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

