वजीरगंज पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित 01 अभियुक्त को मय एक नाजायज .315 तमंचा बोर मय जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
वजीरगंज – बदायूँ एसएसपी अंकिता शर्मां के निर्देशन में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत बुधवार को को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 188/26 धारा 109(1)/ 352/351(3) BNS मे चल रहे वाछिंत आरोपी 1. शिवम उर्फ कल्लू पुत्र रामवीर निवासी गली नं0 03 दा भगवान परशुराम स्कूल के पास मौहल्ला नेकपुर थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ को रोटा रोड पर अरविन्द के भट्टा के पास मुख्य रोड से कच्चे रास्ते पर थाना क्षेत्र वजीरगंज जनपद बदायूं से एक अदद तंमचा .315 बोर 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया ।
*घटना का सक्षिप्त विवरण-* थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा थाना हाजा पर वांछित अभि0गण की गिरफ्तारी/तलाश हेतु अभियान चलाकर क्षेत्रान्तर्गत मामूर थे जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि अभियुक्त शिवम उर्फ कल्लू जिसके पास नाजायज अस्लाह है कच्चे रास्ते से पैदल-पैदल अपने रिश्तेदारो से मिलने ग्राम रोटा जा रहा है यदि जल्दी की जाये तो उसे नाजायज अस्लाह सहित पकडा जा सकता हैं, मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके पुलिस के द्वारा पैदल-पैदल जा रहे व्यक्ति को आहट किये बिना मुख्य रोड से करीब 200 मीटर आगे कच्चे रास्ते पर भागने का मौका दिये बिना आवश्यक बल प्रयोग कर शिवम उर्फ कल्लू पुत्र रामवीर निवासी गली नं0 3 दा भगवान परशुराम स्कूल के पास मौहल्ला नेकपुर थाना सिविल लाईन जनपद बदायूँ को एक अदद तंमचा .315 बोर 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।




