बिसौली
Trending

नगर की तहसील कॉलोनी में पैदल चल रहे अधेड को कार ने मारी टक्कर इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली – बीते दिन मंगलवार को नगर की तहसील कॉलोनी में कार की टक्कर लगने से पैदल जा रहा व्यक्ति हुआ घायल इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

बताया जाता है कि मंगलवार को बिसौली नगर के तहसील कॉलोनी क्षेत्र में पैदल जा रहे एक व्यक्ति को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और करंट की चपेट में आने से उनकी हालत और बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार ग्राम सर्बा निवासी कुंवरपाल पुत्र हेतराम पैदल तहसील कॉलोनी से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह कार और बिजली के खंभे के बीच में आ गए।

हादसे के दौरान वहां मौजूद बिजली के तार से टच होने के कारण उन्हें करंट भी लग गया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद स्थित टीएमयू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!