देश भक्ति के रंग में रंगा समरेर,, दातागंज विधायक के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा
दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट
दातागंज-बदायूं , स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दातागंज विधानसभा क्षेत्र के समरेर ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी के समरेर मंडल एवं नगर मंडल द्वारा अलग-अलग भव्य एवं विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया।
संवाददाता हुकुम सिंह
दातागंज – क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया के नेतृत्व में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर सहभागिता की। देशभक्ति के तरानों और भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम के गगनभेदी नारों से पूरा समरेर क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तिरंगा यात्रा में उमड़े अपार जनसैलाब को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह यात्रा देश के वीर शहीदों को नमन करने और आने वाली पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का भाव जगाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के इस अभूतपूर्व उत्साह और स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमें देश की एकता, अखंडता और बलिदान की याद दिलाता है। आज हर घर में लहराता तिरंगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सफलता का प्रतीक है। हमें अपने शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्पित होना होगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप सेधीरज सक्सेन ब्लॉक प्रमुख, समरेर,अगरबीर गुर्जर सदस्य, जिला पंचायत सुरेंद्र गुर्जर मंडल अध्यक्ष, समरेर, वीर सिंह मंडल अध्यक्ष, नगर मंडल चरण सिंह लोधी पूर्व मंडल अध्यक्ष, समरेर, प्रशांत विक्रम सिंह (रंजन भैया), विजय कुमार सिंह, राजीव सिंह तोमर, प्रेमसागर शाक्य, बृजेश मिश्रा, चन्द्रपाल माथुर, भूपेन्द्र कश्यप, शरद कुमार सिंह, देवेश तोमर, बिदेश पाल सिंह, प्रधान देवेंद्र शाक्य सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समरेर मंडल एवं नगर मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

