दातागंज (बदायूं)
Trending

दातागंज में छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा का जोरदार प्रदर्शन

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

दातागंज – दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के साथ हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बदायूं के दातागंज में समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

: दातागंज में पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेमपाल सिंह यादव के आवास से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू किया। हाथों में तख्तियां और नारे लगाते हुए कार्यकर्ता तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को बिना किसी बाधा के यथावत संचालित करने की भी मांग उठाई। उनका कहना था कि इस विश्वविद्यालय में सभी वर्गों और धर्मों के छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं, इसलिए इसके संचालन में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए।

पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव ने छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विशेष रूप से महिला छात्राओं के साथ हुई कथित अभद्रता और बल प्रयोग की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

: वहीं सपा नेता अवनीश यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी दिल्ली कूच करने को मजबूर होगी और आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

 

 

दातागंज से समाजवादी पार्टी के इस प्रदर्शन के जरिए छात्र-छात्राओं के मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। अब देखना होगा कि इस ज्ञापन पर प्रशासन और सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!