दातागंज (बदायूं)
Trending

मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम मैरी मजर के निकट गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुई लूट का पुलिस द्वारा 12 घण्टे में किया गया पर्दाफाश

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बदायूँ / musajhag- शुक्रवार को थाना मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मैरी मजर के निकट गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक घटना की सूचना प्राप्त हुई । बिहार से आ रहे कैन्टर संख्या UP37BT3121 को एक बोलेरो वाहन में सवार 03-04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रातःकाल रुकवाया गया । अज्ञात व्यक्तियों ने कैन्टर चालक एवं हेल्पर के साथ मारपीट कर उनके मोबाइल फोन छीन लिए तथा कैन्टर वाहन लेकर फरार हो गए । घटना के उपरांत चालक एवं हेल्पर को जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया । इस संबंध में कैन्टर चालक  जराफत पुत्र शफीक, निवासी ग्राम आरिफपुर, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़ द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना मूसाझाग पर मु0अ0सं0 137/2026, धारा 309(6) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात बोलेरो वाहन तथा उसमें सवार 03-04 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया ।

 

अभियोग उपरोक्त के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशानुसार अपराध एवं अपरधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा जनपद रामपुर की थाना गंज टीम के सहयोग से अज्ञात लुटेरों व लूटे गये कैन्टर UP37BT3121 को बरामद कर घटना में शामिल अभियुक्तगण 01.हसीन पुत्र अनीस कुरैशी निवासी तालकपुर थाना भोट जनपद रामपुर 02. हारून पुत्र इस्तयाक निवासी अहेरीपुर थाना वकेवर जनपद इटावा को थाना गंज जनपद रामपुर क्षेत्रान्तर्गत से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ पर इस घटना में इन दोनों अभियुक्तों के अलावां 1. अन्नू पुत्र लूकमान 2. भूरे 3. मुकुल 4. गुड्डू निवासी गण अहेरीपुर थाना बकेबर जनपद इटावा व 5. आरिस पुत्र हसीन निवासी तालकपुर थाना भोट जनपद रामपुर का सम्मिलित होना पाया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण हसीन व हारून उपरोक्त को समय से  न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!