दातागंज (बदायूं)
बंदर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक एक व्यक्ति घायल ।
बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में एक बंदर को बचाने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह घटना मुरादाबाद-फर्रुखाबाद एमएफ हाईवे पर उसावां और म्याऊं के बीच मरौरी गांव के पास हुई। घायल युवक की पहचान उसहैत थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी निर्देश पुत्र घाराम के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, निर्देश किसी काम से उसावां गया था। वापस लौटते समय मरौरी गांव के पास यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल निर्देश को म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।



