भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यालय पर पंचायत की एवं पांच सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बदायूँ: मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी )ने मासिक पंचायत का मालवीय आवास गृह में आयोजन किया सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा आज किसान तमाम समस्याओं से जूझ रहा है वहीं नायब तहसीलदार छबील को जिलाधिकारी संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया मुख्य रूप से उसहैत क्षेत्र के गांव में बाढ़ से कदम नगला में बड़ी जनहानि होने से ग्रामीण का बुरा हाल है आप राजस्व विभाग को इन ग्राम पंचायत में जनहानि का आंकलन करा कर किसानों को उचित सहायता प्रदान करने मांग उठाई। वही अंबियापुर विकासखंड के अंतर्गत आने बाले ग्राम पिण्डोल में जल जीवन मिशन के तहत ओवरहैड टैंक का निर्माण हुआ। वर्तमान में जल आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। और जगह पाइप लाइन फट गई है वहीं टूटी सड़कों की मरम्मत करना भी ज़िम्मेदार लोगों ने ज़रूरी नहीं समझा। किसान यूनियन चढूनी ने तत्काल जल आपूर्ति बहाल कराई जाए कहा साथ ही सड़कों की मरम्मत हो। वहीं विकास खण्ड उसावां के ग्राम टिकरा में आंगनबाड़ी केंद्र तो बना है लेकिन व्लाॅक के अधिकारियों की लापरवाही से आज तक आंगनबाड़ी केंद्र खुल न सका। जिला महासचिव बीयीशुदास ने कहा कि ग्राम टिकरा में पोषाहार का वितरण कब होगा। व विकास खण्ड उसावां के ग्राम टिकरा में लंबे समय से भाकियू चढूनी की मांग के बाद गौशाला का निर्माण शुरू तो हुआ लेकिन आज तक पूरा न होने से आवारा गौवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। निर्माण जल्द पूर्ण कराया जाए। जब तक निर्माण पूर्ण नहीं होता आवारा गौवंश के आश्रय हेतु वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। वही पूरे
जनपद भर के सभी केंद्रों पर यूरिया व डीएपी की पूर्ण व्यवस्था की जाए। और किसान हित में ऐसे नियम बनाए जाए जो सरल हो जिससे किसानों को कोई असुविधा न हो। इस अवसर पर यार्वेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष, नूरुद्दीन, बीयीशुदास, सत्येंद्र यादव, मुन्शी, इरशाद खान, छत्रपाल यादव, छोटे सलमानी, ओमकार, भगवान दास राजपूत, शराफत खां, मुमत्याज खां, सत्यपाल, जान मोहम्मद


